बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग में आरोपी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में SOG टीम और थाना अहमदगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी आरोपी घायल हो गया। अहमदगढ़ थाना पुलिस और SOG टीम तालबिबयाना दौलतपुर रोड़ से खेलिया मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर तालबिबयाना की तरफ से खेलिया मोड़ की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस …

बुलंदशहर। जिले में SOG टीम और थाना अहमदगढ़ पुलिस की मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी आरोपी घायल हो गया। अहमदगढ़ थाना पुलिस और SOG टीम तालबिबयाना दौलतपुर रोड़ से खेलिया मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर तालबिबयाना की तरफ से खेलिया मोड़ की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक तेजी से मोड़कर खेलिया रोड पर भागने लगा।

बदमाश रोड से उतरकर बबूल के जंगल में भागने लगा। जहां पुलिस ने पीछा कर आरोपी की घेराबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगी और वो घायल हो गया।

जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अमन पुत्र गुड्डू निवासी मौ खैवान कस्बा और थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के तौर पर हुई है। अमन शातिर किस्म का लुटेरा है। उसने पूर्व में बुलंदशहर और आसपास के इलाकों में लूट, चोरी जैसी घटनाएं की हैं। इन सब घटनाओं का बाद बदमाश पर 20 हजार रुपए का पुरस्कार एलान किया गया है।

पढ़ें-सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- भाजपा की चुनावी जीत बनी लूट का लाइसेंस

संबंधित समाचार