मथुरा: पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में पचास हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एसओजी और नौहझील पुलिस की तरफ से हुई मुठभेड़ में पचास हजार का ईनामी हत्थे चढ़ा है। उसके दाहिन पैर में गोली लगी है। उसके पास से पुलिस को तमंचा और बाइक भी मिली है। पुलिस ने ईनामी बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। …

मथुरा। जिले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। एसओजी और नौहझील पुलिस की तरफ से हुई मुठभेड़ में पचास हजार का ईनामी हत्थे चढ़ा है। उसके दाहिन पैर में गोली लगी है। उसके पास से पुलिस को तमंचा और बाइक भी मिली है। पुलिस ने ईनामी बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बदमाश की पहचान मुखेश निषाद पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। ये बदमाश 2017 से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: दशकों तक कहर बरपाने वाले इंसेफेलाइटिस पर पांच साल में पाया काबू: सीएम योगी

संबंधित समाचार