बाराबंकी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी। बीती रात थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे के हरीनारायणपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेज दिया। थाना क्षेत्र रामनगर के हरिनारायणपुर चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल …
बाराबंकी। बीती रात थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे के हरीनारायणपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेज दिया।
थाना क्षेत्र रामनगर के हरिनारायणपुर चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल सवार हरिशंकर मिश्रा बेटा लल्लू मिश्रा उम्र 45 साल निवासी मुंशी पुलिया लखनऊ को जोरदार टक्कर मार दी। जोकि अपने भाई के घर परसपुर के खैरा गांव जा रहा था।
स्थानीय लोगों.की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हरिशंकर को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेज दिया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हरिशंकर के परिजनों द्वारा बताये गए लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घटना में पीड़ित व्यक्ति का एक पैर बहुत बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
यह भी पढ़ें-IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स की निगाहें पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन में सुधार करने पर
