शर्मनाक: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मां को लात मारकर भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
सोहावल/अयोध्या। अयोध्या में मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद शनिवार को रौनाही थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर बात यह कि जब छात्रा की मां ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसके पेट में लात मार कर भाग गया। पीड़ित …
सोहावल/अयोध्या। अयोध्या में मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद शनिवार को रौनाही थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर बात यह कि जब छात्रा की मां ने विरोध किया तो आरोपी युवक उसके पेट में लात मार कर भाग गया। पीड़ित परिवार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस अभी मुकदमा दर्ज करने के बजाए मामला छेड़छाड़ का बता घटना रफा-दफा करने में जुटी है।
बताया जाता है थाना क्षेत्र के एक गांव में नवरात्र के पहले दिन एक छात्रा घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसके घर में एक युवक घुस आया और छत पर उठा ले गया। छात्रा के चिल्लाने पर जब मां पहुंची तो आरोपी उसकी पेट पर लात मार भाग गया। पीड़ित परिवार की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही केस दर्ज होगा। वहीं घटना को लेकर पीड़ित परिवार में खौफ है। आरोपी युवक उसी गांव का बताया जा रहा है। बता दें कि अयोध्या की घटना में पुलिस की लीपापोती पहले ही सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें:-गरमपानी: रामगाढ़ के पास कार के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे सवार
