स्वामी दयानन्द का जीवन समाज के लिये अनुकरणीय: रानू सिंह
हरदोई। नव संवत्सर व आर्य समाज स्थापना दिवस के अवसर पर आर्य समाज मन्दिर सवायजपुर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरदोई के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र पाल वर्मा ने की,मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू मौजूद रहे,शाहजहाँपुर से पधारे सन्त कुमार ने ईश्वर भक्ति से …
हरदोई। नव संवत्सर व आर्य समाज स्थापना दिवस के अवसर पर आर्य समाज मन्दिर सवायजपुर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरदोई के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र पाल वर्मा ने की,मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू मौजूद रहे,शाहजहाँपुर से पधारे सन्त कुमार ने ईश्वर भक्ति से ओत प्रोत भजनों का समधुर गायन किया,मुख्य अतिथि विधायक रानू सिंह ने कहा कि आर्य समाज ने स्वतंत्रता आन्दोलन में सराहनीय योगदान दिया है।
आर्य समाज से प्रेरित होकर कई क्रांतिकारियों ने आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दे डाली,उन्होंने कहा कि स्वामी दयानन्द का जीवन समाज के लिये अनुकरणीय है, उनका अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान है, सवायजपुर के ओजकवि प्रखर पाण्डेय ने कविता पढ़ी कि सावरकर की दैदीप्यमान कुर्बानी भूल नहीं जाना, तन में पानी हो तो काला पानी भूल नहीं जाना।
अंत में जिला प्रतिनिधि सभा हरदोई के प्रधान आर्येन्द्र पाण्डेय ने जिले के समस्त आर्य समाजों से आये हुये महानुभावों का आभार प्रकट किया,इस अवसर पर ओज कवि संतोष पाण्डेय, डॉ. प्रतीक पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, गरिमा पाण्डेय, आर्येश शुक्ल, हरिशंकर आर्य, महेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
यह भी पढें: बाराबंकी: साबरमती आश्रम के नवीनीकरण कार्य पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
