सीतापुर: 18 तो छोड़िये 8 घंटे भी बिजली मिल पाना मुश्किल, ग्रामीण परेशान
सेवता/सीतापुर। बंभनावा विद्युत उपकेंद्र से गांवो में मिलने वाली 18 घण्टे की बिजली आपूर्ति ग्रामीणों को आठ घन्टा भी मिलना मुश्किल हो रहा है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की घोर लापरवाही …
सेवता/सीतापुर। बंभनावा विद्युत उपकेंद्र से गांवो में मिलने वाली 18 घण्टे की बिजली आपूर्ति ग्रामीणों को आठ घन्टा भी मिलना मुश्किल हो रहा है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
सेवता, खरौहां, रेउसा, पुरैनी बोहरा, दलपतपुर, बिजहेड़ा, बरी, ईरापुर सुतौली, जालिमनगर, गुडरुवा, खुरवलिया, दलपतपुर, भिठना कला, खरहरा, जबदुवा, केवलपुरवा, सिकौहा, ढेनुवा, नगरौली, सेमरा, सिरसा, चौंसा आदि गांवो में कुछ समय से लोग कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त गांवो के लोंगो को बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आये दिन जर्जर तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
ग्रामीण संजय रस्तोगी, कौशल मौर्य, सचिन मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, नंदराम, सुनील तिवारी, शुऐब, विनोद गुप्ता, खालिद रजा, अनुराग शुक्ला, संदीप अवस्थी, रामू श्रीवास्तव, अमन तिवारी, गोपाल कृष्ण मिश्र, अनूप गिरी, सुनील सिंह, राम नरेश, अर्पित श्रीवास्तव का कहना है कि पिछले महीनों से हम सबके गांवों में लो वोल्टेज व बिजली कटौती के कारण जहां बिजली से चलने वाले पंखे व अन्य उपकरण जैसे, कूलर, फ्रिज आदि नहीं चल रहे है।
वहीं भीषण गर्मी के कारण रात के समय लोग सुख की नींद नही सो पाते है। ग्रामीण बिजली विभाग के टोल फ्री नंबरों पर शिकायत कई बार कर चुके है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जेई धर्मेंद्र का कहना है कि 33 केवीए विद्युत लाइन लंबी होने के कारण व जर्जर होने से उपकेद्र में सात सौ गांव हैं। बड़ी उपलब्धी है। शासन को थानगांव व भिठौली उपकेंद्र के स्थापन को लेकर पत्र भेजा गया है। उपकेंद्र पर सप्लाई रहती है, लेकिन जर्जर लाइन होने के कारण बिजली सप्लाई में दिक्कत होती है। इसको लेकर शासन को पत्र भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: अभियान की सफलता के लिए चिकित्सकों और कार्मिक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें-नितिन अग्रवाल
