अयोध्या: हिंदी नव वर्ष पर बदली गई गर्भगृह की ध्वजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान श्री रामलला के गर्भ गृह की पुरानी ध्वजा को बदलकर शनिवार को नई ध्वजा लगाई गई। हिंदी नव वर्ष के प्रारंभ होने के इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वैदिक पूजन के बाद निमार्णाधीन गर्भ गृह स्थल पर लगी धर्म ध्वजा को बदला। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया …

अयोध्या। भगवान श्री रामलला के गर्भ गृह की पुरानी ध्वजा को बदलकर शनिवार को नई ध्वजा लगाई गई। हिंदी नव वर्ष के प्रारंभ होने के इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वैदिक पूजन के बाद निमार्णाधीन गर्भ गृह स्थल पर लगी धर्म ध्वजा को बदला।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि नवीन ध्वजा ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की मौजूदगी में निमार्णाधीन स्थल पर फहरायी गयी। इस अवसर पर वैदिक आचार्य नारद भट्टाराई व दुर्गा प्रसाद गौत्तम ने वैदिक विधान से ध्वज का पूजन अर्चन कराया। इस दौरान प्रजेक्ट मैनेजर जगदीश आफले, विनोद शुक्ल विनोद मेहता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-रुद्रपुर: धार्मिक स्थल में मिला नेपाल से भागा किशोर

संबंधित समाचार