सीतापुर: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने दी जान, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/सीतापुर। घरेलू कलह से परेशान महमूदाबाद इलाके की एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में वह कमलापुर इलाके में हाइवे किनारे पड़ी मिली। जानकारी होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कमलापुर थाना …

कमलापुर/सीतापुर। घरेलू कलह से परेशान महमूदाबाद इलाके की एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में वह कमलापुर इलाके में हाइवे किनारे पड़ी मिली। जानकारी होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कमलापुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर रूप्पापुरवा गांव के निकट शनिवार को महमूदाबाद निवासी अनिल सोनी व उसकी चौबीस वर्षीय पत्नी मोहिनी के बीच कलह के चलते विवाद हो गया। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और हाइवे किनारे मरणासन्न हालत में पड़ी मोहिनी को जिला अस्पताल भेजा गया।

जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुकुल वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी, कि एक महिला हाइवे किनारे गंभीर हालत में पड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गुजरात में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, बोले- कमल के फूल कीचड़ में उगते हैं और कीचड़ झाडू साफ करती है

संबंधित समाचार