रुद्रपुर: कांग्रेस नेता के बेटे से मांगी 10 लाख की फिरौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर निवासी कांग्रेसी नेता के पुत्र और उसके साथी से 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप से की गई कॉल में रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। गदरपुर, …

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर निवासी कांग्रेसी नेता के पुत्र और उसके साथी से 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप से की गई कॉल में रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

गदरपुर, वार्ड नंबर दो निवासी कांग्रेसी नेता अनिल कुमार सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह सामिया लेक सिटी निवासी अपने साथी महफूज अहमद के साथ व्यापार करते हैं। प्रशांत के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे के बाद वह अपने साथी महफूज के साथ फारच्यूनर कार से सामिया लेक सिटी की तरफ जा रहे थे।

इसी बीच रास्ते में कार सवार दो लोगों ने उनकी कार को टक्कर मारने का प्रयास किया। इससे बचकर वह लोग सामिया लेक सिटी पहुंचे तो उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप कॉल आई। कॉलर ने उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने घर के बाहर उनसे गाली-गलौज भी की। जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। प्रशांत ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल विक्रम राठौर से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि 10 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर भी काशीपुर रोड पर कुछ माह पूर्व फायरिंग कर चुके है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार