हल्द्वानी: सड़क के छोटे ठेले शहर में कर सकते हैं बड़ा धमाका
हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार रात ठंडी सड़क पर फूड वैन में हुआ धमाका बानगी भर था। ऐसे छोटे-छोटे फूड वैन ने शहर की अधिकांश सड़कों पर अवैध रूप से काबिज हैं। जो कभी भी बड़े धमाके की वजह बन सकते हैं। शुक्रवार को ठंडी सड़क पर एक फूड वैन की ओपनिंग थी। लेकिन, ओपनिंग में हुई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार रात ठंडी सड़क पर फूड वैन में हुआ धमाका बानगी भर था। ऐसे छोटे-छोटे फूड वैन ने शहर की अधिकांश सड़कों पर अवैध रूप से काबिज हैं। जो कभी भी बड़े धमाके की वजह बन सकते हैं।
शुक्रवार को ठंडी सड़क पर एक फूड वैन की ओपनिंग थी। लेकिन, ओपनिंग में हुई लापरवाही आग की भेंट चढ़ गई और देखते-देखते फूड वैन जलकर राख हो गयी। इस फूड वैन की आग की लपटों में आकर फूड वैन का एक कर्मचारी भी झुलस गया। बता दें कि फूड वैन का प्रचलन शहर में तेजी से बढ़ रहा है।
रंग-बिरंगे फूड वैन और ठेलों का शहर में नया बाजार खड़ा हो चुका है। नैनीताल रोड पर महाविद्यालय के बाहर शाम ढलते ही फूड मार्केट सज जाता है। ठीक ऐसा ही नजारा मंगलपड़ाव पर देखने को मिलता है। इसके अलावा जजफार्म मुखानी रोड पर शराब ठेके के पास नया बाजार पनप रहा है।
लालडांट-दमुवाढूंगा रोड पर ऐसे फूड बाजार कई जगह सज चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश के पास न तो फूड लाइसेंस है और न ही दमकल विभाग की एनओसी। सरकारी जमीनों पर काबिज ये फूड वैन और फास्ट फूड के ठेले नियमों की अनदेखी कर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और ये घरेलू सिलेंडर किसी भी दिन बड़े धमाके की वजह बन सकते हैं।
व्हीकल एक्ट का खुलेआम हो रहा उल्लंघन
हल्द्वानी। शोरूम से खरीदने के बाद किसी भी वाहन को अपने मनमुताबिक सजाने-संवारने का अधिकार खरीदने वाले को होता। ये हो सकता है। लेकिन, इसके लिए आरटीओ के इजाजत की जरूरत होती है। हालांकि, ये एक लंबी प्रक्रिया है और इतनी आसानी से इजाजत मिलती भी नहीं। ऐसे में पूरे शहर पर काबिज हो चुके फास्ट फूड वैन व्हीकल एक्ट का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इस ओर आरटीओ की नजर भी आज तक नहीं गई।
