जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, कहा- हर घर तक पहुंचाया जाएगा शुद्ध पेयजल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाओं में तेजी लाएंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों …

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन विधान सभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि लोककल्याण के लिए योजनाओं में तेजी लाएंगे। प्रधानमंत्री हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों का जल्द ही दौरा करूंगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि गरीबों की सेवा कर सकें, गरीबों को खुशहाल रख सकें। जलशक्ति मंत्री के रूप में विभाग के माध्यम से स्वच्छ पानी गरीबों और समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाए जाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

जल को प्रदूषित होने से बचाने और लोगों के घरों तक स्वच्छ जल कैसे पहुंचाया जा सके, यही हमारी प्राथमिकता होगी। जल संसाधन के संरक्षण और पानी कैसे बचाएं, इसके लिए एक जन आंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पैकेट खोलने के समय का सीसीटीवी फुटेज रखना जरूरी

संबंधित समाचार