DC VS GL IPL 2022 : शुभमन गिल का अर्धशतक, गुजरात का चुनौतीपूर्ण स्कोर
पुणे। शुभमन गिल (84) की सर्वश्रेष्ठ पारी से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात ने पहले ओवर में मैथ्यू वेड का विकेट गंवाया लेकिन गिल ने इसके बाद पूरी …
पुणे। शुभमन गिल (84) की सर्वश्रेष्ठ पारी से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात ने पहले ओवर में मैथ्यू वेड का विकेट गंवाया लेकिन गिल ने इसके बाद पूरी जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए स्कोर बोर्ड को चलायमान रखा। गिल ने आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 46 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाये।
गिल ने दूसरे विकेट के लिए विजय शंकर के साथ 42 रन और हार्दिक पांड्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। विजय शंकर ने 13 और पांड्या ने 27 गेंदों पर 31 रन बनाये। गिल ने फिर डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। मिलर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया ने आठ गेंदों में 14 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने 23 रन पर तीन विकेट और खलील अहमद ने 34 रन पर दो विकेट लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: चुनावी रंजिश में प्रधान समेत चार ने किया युवक पर धारदार हथियार से हमला, रिपोर्ट दर्ज
