कन्नौज: युवती ने भाई के साथ मिलकर मासूम की गला दबाकर की हत्या
छिबरामऊ/कन्नौज। कस्बा तालग्राम के मोहल्ला टीला में एक युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर पड़ोसी के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपित युवती पड़ोस की रहने वाली है। वह रिश्ते में मृतक बालक की बुआ लगती है। शनिवार की देर शाम कस्बा तालग्राम के मोहल्ला टीला में एक …
छिबरामऊ/कन्नौज। कस्बा तालग्राम के मोहल्ला टीला में एक युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर पड़ोसी के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपित युवती पड़ोस की रहने वाली है। वह रिश्ते में मृतक बालक की बुआ लगती है। शनिवार की देर शाम कस्बा तालग्राम के मोहल्ला टीला में एक युवती ने बालक को अपनी गोद से मौरंग के ढेर के ऊपर फेंक दिया।
आसपास के लोगों ने जब नजारा देखा तो वो उसके पास गए जहां मासूम बालक मृत मिला। बताया गया है कि मोहल्ला टीला निवासी साहिबा पुत्री इकवाल ‘पप्पू’ पड़ोस के ही रहीस उर्फ करिया के घर गई। वहां उनके बेटे उवैश उर्फ मुन्ना (6 वर्ष) को गोद में उठा लिया।उसे खिलाते-खिलाते घर से बाहर निकल गई। चंदन सैयद कब्रिस्तान की ओर चली गई।
परिवार के लोग अनजान बने रहे। उसने अपने भाई बादशाह के साथ मिल कर बालक की गला दबाकर हत्या कर दी। और घर वापस आते समय पड़ोस में ही मौरंग के ढेर पर मृत बालक को फेंक दिया। लोगों ने देखा तो बालक को उठाया लेकिन वह मर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आरोपित बादशाह को लोगों ने पकड़ लिया तो नशे की हालत में उसने ब्लेड से स्वयं को जख्मी कर लिया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपित महिला व उसके भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपित भाई को घायलावस्था में बेहोशी हालत में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मृतक के परिवार में घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि घटना में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में एक बात और सामने आई है कि महिला नशे की गोलियों का सेवन करती है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि हत्यारोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक बालक के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नवसंवत्सर 2079 के स्वागत और माता रानी के पूजन को उमड़ा आस्था का सैलाब
