लखनऊ: ट्विटर पर सुसाइड नोट लिखने वाले छात्र की पुलिस ने बचाई जान, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्विटर पर सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या करने जा रहे एक छात्र की जिंदगी बचाई। पुलिस ने छात्र से संपर्क कर उसकी काउंसिलिंग की और परिजनों को भी सचेत किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के छात्र ने ट्विटर पर सुसाइड नोट पोस्ट करते हुए लिखा था कि …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्विटर पर सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या करने जा रहे एक छात्र की जिंदगी बचाई। पुलिस ने छात्र से संपर्क कर उसकी काउंसिलिंग की और परिजनों को भी सचेत किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के छात्र ने ट्विटर पर सुसाइड नोट पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह कोरोना महामारी के चलते अचानक ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण वह 11वीं की परीक्षा में फेल हो गया है।

ऐसे में उसके पास आत्महत्या ही एक मात्र विकल्प शेष है। पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल ने छात्र से संपर्क कर उसका नंबर प्राप्त किया और साथ ही तत्काल प्रयागराज पुलिस से संपर्क कर छात्र के बारे में अवगत कराया। एसएसपी प्रयागराज के निर्देश पर पुलिस की टीम छात्र के घर पहुंची और उसकी काउंसिलिंग की।

आत्महत्या से संबंधित पोस्ट के बारे में मिलेगी त्वरित जानकारी

याद रहे कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से फेसबुक, ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया कंपनियों से करार किया गया है। इसके तहत अगर कोई भी आत्महत्या से संबंधित पोस्ट शेयर करता है तो कंपनी के कंट्रोल रूम से पुलिस मुख्यालय को पोस्ट करने वाले की लोकेशन व संपर्क नंबर भेज दिया जाता है। ताकि पोस्ट करने वाले से संपर्क कर उसकी जान बचाई जा सके। गत दिनों पारिवारिक कलह के कारण फेसबुक पर सुसाइड नोट शेयर कर आत्महत्या करने जा रहे लखनऊ के एक युवक की भी पुलिस ने इसी प्रकार जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी 4 अप्रैल से करेंगे जनसुनवाई

संबंधित समाचार