आगरा: नवरात्र में पड़ी महंगाई की मार, पेठे के दाम में प्रति किलो 20 रुपए हुआ इजाफा
आगरा। नवरात्र में पेठे के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भक्तों और व्रत रह रहे लोगों में महंगाई की मार पड़ी है। एनर्जी बूस्टर मिठाई पेठे के दाम प्रति किलो करीब बीस रुपए बढ़ गए हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि नवरात्र के दिनों में पेठे …
आगरा। नवरात्र में पेठे के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भक्तों और व्रत रह रहे लोगों में महंगाई की मार पड़ी है। एनर्जी बूस्टर मिठाई पेठे के दाम प्रति किलो करीब बीस रुपए बढ़ गए हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि नवरात्र के दिनों में पेठे की मांग काफी बढ़ जाती है।
पेठे को सबसे शुद्ध और सस्ती मिठाई माना जाता है। व्रत रहने वाले आमतौर पर इसी मिठाई को पसंद करते हैं। इसमें मिलावट की कोई गुंजाइश भी नहीं होती है। आगरा का पेठा काफी मशहूर है, पूरे प्रदेश के लोग अमूमन आगरा के पेठे को ही पसंद करते हें।
पेठा व्यापारी बताते हैं कि पेठा बनाने में केवल चाशनी का प्रयोग होता है, इसलिए इसे शुद्ध माना जाता है। पेठा महाभारत काल से प्रयोग की जाने वाली मिठाई है। पेठा कुम्हड़ा नामक फल से बनाया जाता है, इसलिए व्रत में इसका प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें: रामपुर: पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, एक आरोपी फरार
