बाराबंकी: एक लाख की नगदी और 50 लाख के जेवरात उड़ा ले गए चोर, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बीती रात एक ही गांव में बदमाशों ने 4 घरों में छत के रास्ते से घुसकर कमरों व बक्सों का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी  व करीब 50 लाख रूपये की सोने चांदी के आभूषण को उठा ले गए हैं   चोरी की जानकारी सुबह  पीड़ितों  को  हुई तो सुबेहा पुलिस में तहरीर दी …

बाराबंकी। बीती रात एक ही गांव में बदमाशों ने 4 घरों में छत के रास्ते से घुसकर कमरों व बक्सों का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी  व करीब 50 लाख रूपये की सोने चांदी के आभूषण को उठा ले गए हैं   चोरी की जानकारी सुबह  पीड़ितों  को  हुई तो सुबेहा पुलिस में तहरीर दी है जिस पर मौके पर  सुबेहा पुलिस  व एडिशनल एसपी बाराबंकी मनोज पांडे   डॉग स्क्वायड को लेकर गए है लेकिन पुलिस अभी चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

सुबेहा थाने के  मरुई मजरे राजापुर गांव निवासी सत्य  बक्स सिंह व पड़ोसी उदय प्रकाश सिंह के यहां छत के रास्ते से अज्ञात चोर बीती रात दाखिल हुए और कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से में 50- 50 हजार की नकदी व दोनों लोगों के यहां करीब 50  लाख  रूपये के सोने चांदी के आभूषणों को उठा ले गए।

उसके बाद पड़ोसी सत्य  बक्स सिंह व थोड़ी दूर स्थित पूर्व प्रधान आत्माराम  मौर्य के यहां भी चोर दाखिल हो गए  यहां चोर दाखिल हुए  लेकिन  मामूली  नुकसान कर पाए। चारों लोगों को सुबह चोरी की जानकारी हुई तो सुबेहा पुलिस में तहरीर दिया है पुलिस मौके की जांच करके चली गई है वहीं पर जानकारी होने पर एडिशनल एसपी मनोज कुमार पांडे डॉग स्क्वायड को लेकर गए लेकिन पुलिस अभी किसी  चोर तक पहुंच नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें; काबुल के मुद्रा विनिमय बाज़ार में विस्फोट, कई घायल

संबंधित समाचार