प्रतापगढ़ के एसडीएम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की लाल गंज तहसील में मृतक कर्मचारी के बेटा की तहरीर पर पुलिस ने एसडीएम समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा के बेटे की तहरीर पर लालगंज तहसील के एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की लाल गंज तहसील में मृतक कर्मचारी के बेटा की तहरीर पर पुलिस ने एसडीएम समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा के बेटे की तहरीर पर लालगंज तहसील के एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव सहित तीन अज्ञात के खिलाफ लाल गंज कोतवाली में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गयी है।
बेटे द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि 30 मार्च की रात एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव ने लाल गंज के तहसील कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा की डण्डे से पिटायी की थी।

गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु शनिवार रात में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हो गयी थी। जिला अस्पताल में तहसील कर्मचारियों ने हंगामा किया था। जिलाधिकारी ने बताया है कि एस डी एम लालगंज को हटा कर वहाँ पर दूसरे एस डी एम की नियुक्ति की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-मलाइका अरोड़ा हॉस्पिटल से हुई डिस्चार्ज, अमृता अरोड़ा ने दी हेल्थ अपडेट

संबंधित समाचार