रायबरेली: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
रायबरेली। रविवार को जिले के दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हुए है। पहली दुर्घटना सरेनी क्षेत्र के पाठक खेड़ा गांव के पास हुई है। उन्नाव जनपद के ऊंचगांव निवासी जितेंद्र कुमार अपनी मां सावित्री देवी के साथ बाइक से रायपुर मझगांव …
रायबरेली। रविवार को जिले के दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हुए है। पहली दुर्घटना सरेनी क्षेत्र के पाठक खेड़ा गांव के पास हुई है। उन्नाव जनपद के ऊंचगांव निवासी जितेंद्र कुमार अपनी मां सावित्री देवी के साथ बाइक से रायपुर मझगांव निमंत्रण में जा रहे थे।
रास्ते में पाठक खेड़ा गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक लड़ गई। जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनकी मां के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई है। जबकि जितेंद्र इस दुर्घटना में घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दूसरी दुर्घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर के पास हुई है। उन्नाव जनपद के मौरावां निवासी नीरज की पत्नी आरती अपनी बेटी के इलाज के लिए भाई के साथ बाइक रायबरेली आ रही थी। लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर प्यारेपुर के पास एक लोडर ने उनको टक्कर मार दिया। जिससे तीनो लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरती की बेटी व भाई इस दुर्घटना में घायल हो गए है। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा हॉस्पिटल से हुई डिस्चार्ज, अमृता अरोड़ा ने दी हेल्थ अपडेट
