Pakistan Political Crisis : पाकिस्तानी संसद में सियासी ड्रामा, विपक्ष ने खुद चलाई संसद, चुना नया प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद में इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। विपक्षी सांसदों नें अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद नया प्रधानमंत्री भी चुन लिया है। PML-N के नेता शाहबाज़ शरीफ को विपक्ष ने प्रधानमंत्री चुना है। इधर, प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भी भंग कर …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संसद में इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। विपक्षी सांसदों नें अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद नया प्रधानमंत्री भी चुन लिया है। PML-N के नेता शाहबाज़ शरीफ को विपक्ष ने प्रधानमंत्री चुना है। इधर, प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद को भी भंग कर दिया है।
इमरान खान ने गद्दारी की है – शहबाज शरीफ
शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान ने देश को अराजकता में धकेल दिया है। नियाज़ी और उनके साथियों को आज़ाद नहीं होने दिया जाएगा। शहबाज ने कहा कि संविधान के खुलेआम उल्लंघन के परिणाम भुगतने होंगे। आशा है कि सुप्रीम कोर्ट संविधान को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएगा।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस
संसद में विपक्ष के कब्जे और नेशनल असेंबली में उलट-पुलट के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट का दौरा किया है। चीफ जस्टिस ने अपने आवास पर साथी न्यायाधीशों के साथ की परामर्श बैठक की है।
इमरान खान ने देश को हैरान करने का वादा पूरा किया : शाह महमूद कुरैशी
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को आश्चर्यचकित करने का अपना वादा पूरा किया। अब हम चुनाव की तैयारी करेंगे और इंशा अल्लाह हम भारी जीत हासिल करेंगे और पाकिस्तान से चोरों, लुटेरों और देशद्रोहियों को खत्म करेंगे।
एक गेंद, तीन विकेट- पीटीआई
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने बयान जारी कर कहा, ‘एक गेंद, तीन विकेट।’ पीटीआई ने कहा, ‘कप्तान ने घोषणा के अनुसार एक गेंद पर तीन विकेट गिराकर विपक्ष के अंतिम कदम को भी विफल कर दिया।’
ये भी पढ़ें…
