मुरादाबाद : प्रेमी संग भागी किशोरी, अपहरण का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भूड़ सिरकोई में रहने वाली एक किशोरी शनिवार की सुबह मुहल्ले में ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। शौच के बहाने घर से निकली किशोरी अपने साथ बड़ी बहन की शादी के लिए बनवाए करीब ढाई लाख रुपये के गहने भी ले गई है। किशोरी की मां ने इस संबंध …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भूड़ सिरकोई में रहने वाली एक किशोरी शनिवार की सुबह मुहल्ले में ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। शौच के बहाने घर से निकली किशोरी अपने साथ बड़ी बहन की शादी के लिए बनवाए करीब ढाई लाख रुपये के गहने भी ले गई है। किशोरी की मां ने इस संबंध में उसके प्रेमी के खिलाफ मझोला थाने में अपहरण की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी बेटी महज 16 साल की है। वह शनिवार की सुबह पांच बजे से ही गायब है। घर से वह शौच के बहाने निकली, लेकिन रास्ते में गांव के ही रहने वाले उवैश ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित मां ने बताया कि आरोपी उवैश ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर उसकी बड़ी बहन की शादी के लिए बनवाए गहने भी मंगवा लिए।

मामले की जानकारी होने पर जब वह उवैश के घर पूछताछ करने पहुंची तो उसके पिता इकबाल, चाचा शफीक आदि ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए खदेड़ दिया। मझोला थाना पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : नगर आयुक्त ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया उद्घाटन, कहा- सभी मिलकर करें कार्य

संबंधित समाचार