रायबरेली: रोगमुक्त भारत अभियान के तहत दी गई कोविड से बचने की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रोगमुक्त भारत अभियान “के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल सूची सलोन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों की प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनन्त बिरादर ने वीडियो कॉलिंग से सभा को सम्बोधित किया। बलरामपुर जिला अस्पताल लखनऊ के डा. नंदलाल …

रायबरेली। रोगमुक्त भारत अभियान “के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल सूची सलोन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों की प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनन्त बिरादर ने वीडियो कॉलिंग से सभा को सम्बोधित किया। बलरामपुर जिला अस्पताल लखनऊ के डा. नंदलाल जिज्ञासु द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श से अनेकों प्रकार के रोगियों को लाभ पहुंचाते हुए विद्यालय के बच्चों को जल नेती से कोविड 19 जैसी गंभीर समस्याओ से बचाव के उपाय सभी को पसंद आया।

इस कार्यक्रम के आयोजक और आईएनओ के प्रदेश संयोजक डॉ. एल के रॉय ने प्रदेश से देशवासियों तक प्राकृतिक चिकित्सा के बारे जानकारी देते हुए रोगमुक्त भारत अभियान को सफल बनाने केलिए विशेष अनुरोध किया एवं विशेष अतिथियों को फूलमाला, स्मृति चिन्ह से सम्मानित करने के साथ आए सभी अतिथियों का तहदिल से आभार व्यक्त करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. एल के रॉय , डा. अरुण कुमार भरारी, डा. विनोद कुमार यादव, डा. नंदलाल जिज्ञासु, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह, स्वामी रामानन्द सैनी, प्रधानाचार्य डा. राजेश यादव, श्रीमती नीलम वर्मा, डा. सुमिता रॉय, अध्यापिका स्नेहलता , विवेक कुमार मौर्य आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर: कोलाघाट पर एक और पैंटून पुल बनाने के निर्देश, अधिकारियों की भी लगी क्लास

संबंधित समाचार