बाराबंकी: रोती बिलखती थाने पहुंची महिला, सुनाई पुलिस को आपबीती
बाराबंकी। आपसी विवाद में थाने बुलाये गये दोनों पक्षो में पुलिस मामले का निपटारा कर पाती, इससे पूर्व घर मे अकेली मौजूद महिला को दूसरे पक्ष के लोगों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी रोती बिलखती थाने पहुँची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पूरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरौली का …
बाराबंकी। आपसी विवाद में थाने बुलाये गये दोनों पक्षो में पुलिस मामले का निपटारा कर पाती, इससे पूर्व घर मे अकेली मौजूद महिला को दूसरे पक्ष के लोगों ने लात घूंसों से पिटाई कर दी रोती बिलखती थाने पहुँची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई।
पूरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरौली का है जहाँ दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसके बाद दोनों पक्षो को पुलिस ने मसौली थाने बुलाया। थाने पहुँचे दोनों पक्षो को पुलिस सुन ही रही थी।
कि एक पक्ष की राधा पत्नी संजय कुमार घर पर अकेली थी तभी दूसरे पक्ष के दीपक कुमार एक राय होकर हाथ मे लाठी डंडा लेकर पीड़िता राधा देवी के घर पहुंचे और उसे थप्पड़ों व डंडों से बुरी तरह पीट दिया।
महिला की चीखों की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग मौक़े पहुंचे तब तक विपक्षी पीड़िता को भद्दी भद्दी गालियां और पीड़िता के साथ गलत काम कर डालने की धमकी देते हुए फ़रार हो गए। डरी सहमी थाने पहुँची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाकर न्याय की गुहार लगायी है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस पार्टी आज भी मजबूत पार्टी- सीएम गहलोत
