गौशाला नहीं प्रयोगशाला चाहिए: बीबीएयू में फिर लगे विवादित पोस्टर, बढ़ा तनाव
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू) में विवादित पोस्टर लगाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी देवी देवताओं के नाम से लगाये गये पोस्टर का विवाद ठंडा भी नहीं हुआ है, रविवार को कई और पोस्टर गाय को लेकर लगा दिये गये हैं। जबकि विश्विद्यालय खुले अभी सप्ताह भर भी नहीं हुआ कि …
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू) में विवादित पोस्टर लगाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी देवी देवताओं के नाम से लगाये गये पोस्टर का विवाद ठंडा भी नहीं हुआ है, रविवार को कई और पोस्टर गाय को लेकर लगा दिये गये हैं। जबकि विश्विद्यालय खुले अभी सप्ताह भर भी नहीं हुआ कि छात्र बनाम विश्विद्यालय प्रशासन देखने को मिलने लगा हैं।
जहां कुछ दिन पहले कुलपति संजय सिंह के विरोध में छात्रों ने जम के नारे बाजी करके मोर्चा खोला था जिसके बाद विश्विद्यालय प्रशासन बैकफुट पे आया और यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया था। अब ये नया बवाल विश्विद्यालय प्रशासन को फिर परेशानी में डालते नज़र आ रहा हैं।
आरोप ह कि एसएफआई छात्र संगठन के छात्रों ने गौशाला नहीं प्रयोगशाला स्लोगन के साथ पोस्टर लगाये हैं और 4 अप्रैल को दिन में 3 बजे विश्विद्यालय में गौशाला खोले वाले जाने प्रस्ताव के विरोध में मार्च निकलने का ऐलान किया है। पोस्टर के अनुसार विश्विद्यालय में हॉस्टल की कमी, कैंटीन न खुलने, क्लास रूम, प्रयोगशाला जैसी जरूरी चीज़ों को छोड़ के विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा गौशाला के लिए ज़मीन देने के विरोध में मार्च निकालने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: मायके जाने की जिद पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस को बाग में मिला कंकाल
