CSK vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने सीएसके को दिया 181 रनों का लक्ष्य, लिविंगस्टोन ने लगाया शानदार अर्धशतक
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 11वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहली पारी में लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतक …
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 11वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहली पारी में लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए। अब सीएसके को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य मिला है।
पंजाब किंग्स की पारी…
पंजाब किंग्स को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया और उन्होंने कप्तान व ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। वहीं इस टीम का दूसरा विकेट भनुका राजपक्षे के रूप में गिरा जो 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। शिखर धवन ने 24 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली, लेकिन ब्रावो की गेंद पर जडेजा ने उनका कैच लपक लिया। लिविंगस्टोन ने काफी अच्छी पारी खेली और उन्होंने 32 गेंदों पर 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। वो रवींद्र जडेजा की गेंद पर अंबाती रायुडू के हाथों लपके गए।
जितेश शर्मा ने 26 रन की तेज पारी खेली, लेकिन वो प्रिटोरियस की गेंद पर उथप्पा को कैच थमा बैठे। शाहरुख खान 6 रन बनाकर क्रिस जोर्डन का शिकार बने। ओडियन स्मिथ 3 रन जबकि राहुल चाहर 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबादा 12 रन जबकि वैभव अरोड़ा एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके की तरफ से जार्डन व प्रिटोरियस ने दो-दो जबकि मुकेश चौधरी, ब्रावो व जडेजा को एक-एक सफलता मिली।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
चेन्नई सुपर किंग्स : रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा(कप्तान), एमएस धोनी(विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस,क्रिस जॉर्डन, मुकेश चौधरी।
पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजापक्षा, लियम लिविंगस्टन, शाहरूख़ ख़ान, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), ओडीन स्मिथ, कैगिसो रबादा , राहुल चाहर,अर्शदीप सिंह, वैभव अरोरा राज।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: आईपीएल में सट्टा लगाने गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
