बरेली: जिले में जल्द मिलेगी पशुओं के लिए एंबुलेंस
बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर से अधिकतर जिलों में पशु एंबुलेंस सेवा शुरू करा दी गई है, लेकिन यहां अभी तक एक भी एंबुलेंस नहीं आई है। इसके लिए सीबीओ ने शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही जिले को चार एंबुलेंस मिल जाएंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार …
बरेली, अमृत विचार। शासन की ओर से अधिकतर जिलों में पशु एंबुलेंस सेवा शुरू करा दी गई है, लेकिन यहां अभी तक एक भी एंबुलेंस नहीं आई है। इसके लिए सीबीओ ने शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही जिले को चार एंबुलेंस मिल जाएंगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पशु एंबुलेंस सेवा दिलाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। प्रदेश में पशुओं के लिए कुल 520 हाईटेक एंबुलेंस आ चुकी हैं। मगर अभी बरेली जिले को कोई एंबुलेंस नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस आने के बाद पशुओं का इलाज करने में काफी सहूलियत मिलेगी। बीमार होने पर जो पशु अस्पताल नहीं लाए जा सकेंगे, उनका एक कॉल पर इलाज किया जाएगा।
एंबुलेंस में चिकित्सक उपचार करने के लिए फोन करने वाले व्यक्ति के बताए स्थान पर जाएंगे। एंबुलेंस में जांच के साथ ऑपरेशन तक किया जा सकेगा। एंबुलेंस में जांच के साथ दवाएं और इंजेक्शन भी होंगे। डॉक्टर के साथ एक फार्मासिस्ट व हेल्पर रहेगा। सीबीओ ने बताया कि जिले में एंबुलेंस आते ही पशुओं का आसानी से इलाज किया जा सकेगा।
