कानपुर: पिता ने पुलिस पर लगाया बेटे को पीटने का आरोप, SP को लिखा प्रार्थना पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के हरचंदापुर गांव निवासी गोरेलाल ने बताया कि 14 मार्च को रात साढ़े 9 बजे पड़ोस में रहने वाले भानु के लड़के प्रांशु ने अपने ही घर से रुपये चोरी कर लिए थे। जिस पर भानु अपने बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। तभी उसके बेटे आशीष ने …

कानपुर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के हरचंदापुर गांव निवासी गोरेलाल ने बताया कि 14 मार्च को रात साढ़े 9 बजे पड़ोस में रहने वाले भानु के लड़के प्रांशु ने अपने ही घर से रुपये चोरी कर लिए थे। जिस पर भानु अपने बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। तभी उसके बेटे आशीष ने टोक दिया।

इस पर भानु मेरे बेटे आशीष को गजनेर थाने ले गए और झूठे आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से बेटे को इतना पिटवाया कि उसके शरीर में गंभीर चोट आ गई और फिर दूसरे दिन मेरे बेटे को घर जाने दिया।

गोरेलाल ने बताया कि बेटा पुलिस की पिटाई से बेटे को गंभीर चोटें आई जिसका इलाज जिला अस्पताल अकबरपुर में 16 मार्च से लेकर 24 मार्च तक चला है।वही पुलिस अधीक्षक गोरेलाल के शिकायती प्रार्थना पत्र को जांच थाना प्रभारी को सौंपी है।

थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच भी की जा रही है जो भी आरोप लगाए गए हैं अगर वह सही पाए जाते हैं तो कार्यवाही निश्चित की जाएगी।

पढ़ें- वाराणसी: नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया महंगाई पर नया गाना, कहा- लहे-लहे खरच करा, पपुआ के माई हो

संबंधित समाचार