प्रतापगढ़: सीएम योगी ने नायब नाजिर की हत्या के आरोपी एसडीएम के खिलाफ लिया एक्शन, किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। नायक नाजिर की पिटाई के बाद मौत के मामले में एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव का मामला संज्ञान में आते ही सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की हत्या के आरोपित एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव को निलंबित करने का …

प्रतापगढ़। नायक नाजिर की पिटाई के बाद मौत के मामले में एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव का मामला संज्ञान में आते ही सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की हत्या के आरोपित एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव को निलंबित करने का निर्देश दिया, जिसके बाद शासन ने कार्रवाई की है।

नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की हत्या के मामले में आरोपित ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव फरार चल रहे हैं। आज ही उनके निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने की है। उधर फरार चल रहे एसडीएम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लखनऊ व सुल्तानपुर भी गई हैं।

तापगढ़ के लालगंज के एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव ने बीते बुधवार रात तीन अन्य लोगों के साथ नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा (55) की डंडे से पिटाई की थी। इलाज के दौरान शनिवार की रात जिला अस्पताल में सुनील की मौत हो गई थी।

इसके बाद कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद आरोपित एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कर्मचारी नेताओं ने आरोपित एसडीएम की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

पढ़ें- Sonam Kapoor ने रॉयल लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज में एक्ट्रेस लगी बला की खूबसूरत

संबंधित समाचार