IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स को हरा मस्ती में दिखे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, जमकर गाया ‘शेर पंजाबी’ सॉन्ग…देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक तीन में से दो मैच जीत लिए हैं। रविवार को ही पंजाब टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हराया है। चेन्नई को हराने के बाद पंजाब टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में पंजाब किंग्स ने अब तक तीन में से दो मैच जीत लिए हैं। रविवार को ही पंजाब टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हराया है। चेन्नई को हराने के बाद पंजाब टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस बीच खिलाड़ियों की मस्ती का एक वीडियो पंजाब फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ‘शेर पंजाबी’ सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।

खाना खाते दिख रहे शिखर धवन
पंजाब फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- सिंगिंग किंग्स! पंजाब किंग्स, साडा पंजाब, #CSKvPBKS और आईपीएल 2022 भी लिखा। वीडियो में राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, राज बावा, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा समेत बाकी प्लेयर गाना गाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि ओपनर शिखर धवन बीच में खड़े होकर हाथ में प्लेट लिए खाना खा रहे हैं।

पंजाब टीम ने एक भी खिताब नहीं जीता
बता दें कि पंजाब टीम प्रीति जिंटा की मालिकाना वाली पंजाब टीम ने अब तक आईपीएल इतिहास में एक भी खिताब नहीं जीता है। इस टीम ने अब तक दो बार (2008, 2014) प्लेऑफ में जगह बनाई है। जबकि एक बार 2014 में फाइनल खेला, जिसमें कोलकाता टीम ने शिकस्त दी थी। इस बार पंजाब फ्रेंचाइजी ने टीम की कमान नए कप्तान मयंक अग्रवाल के हाथ में दी है। मयंक के सामने टीम को पहला खिताब जिताने की चुनौती है।

ये भी पढ़ें…

 Ross Taylor Retirement: अपने आखिरी वनडे में भावुक हुए रॉस टेलर, नेशनल एंथम के दौरान छलके आंखों से आंसू

CSK vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की शानदार जीत, चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक

संबंधित समाचार