शादी के 11 सालों बाद गुरमीत-देबिना बने पेरेंट्स, नन्ही परी का किया वेलकम
मुंबई। टीवी जगत का फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पेरेंट्स बन गए है. 3 अप्रैल, रविवार को देबिना ने बेबी गर्ल को घर में वेलकम किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह गुड न्यूज दी। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। देबिना और गुरमीत ने एक प्यारा सा …
मुंबई। टीवी जगत का फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पेरेंट्स बन गए है. 3 अप्रैल, रविवार को देबिना ने बेबी गर्ल को घर में वेलकम किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह गुड न्यूज दी। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। देबिना और गुरमीत ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, इसमें कपल के हाथों में उनकी न्यू बॉर्न बेबी का हाथ दिख रहा है।
उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है- पूरी कृतज्ञता के साथ हम अपनी ‘बेबी गर्ल’ का स्वागत इस दुनिया में करते हैं. 3.4.2022. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।’ गुरमीत और देबिना को हंसिका मोटवानी, गौहर खान, हिना खान, रश्मि देसाई समेत तमाम सेलेब्स पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने 2011 में शादी की थी और अब 11 सालों के बाद दोनों के घर खुशियां आई है। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने रामायण सीरियल में राम और सीता का रोल निभाया था और शो के ही सेट पर एक दूसरे के करीब आए थे।
पढ़ें-IPL 2022 : जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे आरसीबी और राजस्थान
