पीलीभीत: राजेश्वरी देवी हत्याकांड का खुलासा, तीन भेजे गए जेल
पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया। नामजद किये गए पांच में से तीन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया, जबकि दो को लेकर जांच चल रही है। घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा में 24 मार्च को …
पीलीभीत, अमृत विचार। पति के साथ घास काटने गई महिला की गोली मारकर हत्या की वारदात का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया। नामजद किये गए पांच में से तीन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया, जबकि दो को लेकर जांच चल रही है।
घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा में 24 मार्च को हुई थी। गांव के रहने वाले खूबचन्द अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ गांव के बाहर खेत पर घास काटने गए थे। जमीन के पुराने विवाद की रंजिश में राजेश्वरी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
पति की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। नामजद के अलावा कुछ करीबियों पर शक जाहिर कर दिया था। मगर, इसके भी साक्ष्य नहीं मिल सके थे। उधर, पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर संदेह जताया और डिप्टी सीएम व डीजीपी से शिकायत की थी। जिसके बाद अब कार्रवाई हो सकी है।
सोमवार को सीओ सिटी सुनील दत्त, इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने सुनगढ़ी थाने में हत्याकांड का खुलासा किया। नामजद आरोपी रूपपुर कृपा गांव निवासी तुलाराम उर्फ दिवारी, दीनदयाल और दिव्यानन्द कालोनी निवासी विनोद को जेल भेज दिया है। आरोपी से तमंचा भी बरामद हुआ है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: श्रद्धालुओं की पिकअप पुलिया से टकराई, दो की मौत
