कन्नौज: दो दुकानों में चोरों ने ताला तोड़कर दिया चोरी की घटना को अंजाम, हजारों का सामान किया पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। मानीमऊ चौकी क्षेत्र के कटियार पेट्रोल पंप के समीप ऑटोमोबाइल्स की दो दुकानों पर रात्रि में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मानीमऊ क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे रहे हैं। पूर्व चार दिन पहले भी चौकी से कुछ कदम की दूरी पर एक …

कन्नौज। मानीमऊ चौकी क्षेत्र के कटियार पेट्रोल पंप के समीप ऑटोमोबाइल्स की दो दुकानों पर रात्रि में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मानीमऊ क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे रहे हैं।

पूर्व चार दिन पहले भी चौकी से कुछ कदम की दूरी पर एक दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और अगर देखा जाये तो आये दिन ट्रैकों से डीजल चोरी हो जाता है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मित्रसेनपुर के रहने वाले दुकान मालिक साकिब व मालिक जहीर ने बताया की रोज की तरह हम लोग अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दोनों दुकानों के ताले टूटे हुए थे तो वहीं दोनों दुकानदार ने मानीमऊ पुलिस चौकी पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया

दुकानदार ने बताया तहरीर में बताया कि उनकी दुकानों से हजारों रुपये का सामान चोरों ने पार कर लिया है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़ें- आजमगढ़: पूर्व विधायक हत्याकांड मामले में आरोपित हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी

संबंधित समाचार