गौतम बुद्ध नगर: ‘स्कूल चलो अभियान’ आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगी आग,टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी में साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ‘स्कूल चलो अभियान’ का हुआ आगाज। इस बीच नोएडा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। नोएडा में जब इस कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया जा रहा था, तभी वहां दीपक स्टैंड की वजह …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी में साक्षरता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ‘स्कूल चलो अभियान’ का हुआ आगाज। इस बीच नोएडा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। नोएडा में जब इस कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया जा रहा था, तभी वहां दीपक स्टैंड की वजह से आग लग गई और कार्यक्रम में अचानक डर का माहौल पैदा हो गया।

आपको बातदें कि नोएडा में ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया था। जब दीप प्रज्जवलन हुआ उसके बाद बच्चों को सम्मानित किया जा रहा था, तभी स्टेज के पीछे वाले हिस्से में मौजूद दीपक स्टैंड में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद सभी बच्चे डर गए। हालांकि, समझदारी से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने ले टल गया।

आपको बतादें कि इस कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के अलावा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नोएडा के DM सुहास एल.वाई और BSA भी मौजूद थी। बेसिक शिक्षा सुधारने के लिए आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

यह भी पढ़ें-डंपर ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार