प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, आरोपी SDM की गिरफ्तारी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रतापगढ़ जिले में लालगंज के एसडीएम द्वारा नायब नाजिर की पिटाई से मौत को लेकर सोमवार को यहां भी कर्मचारियों में आक्रोश रहा। सदर तहसील में ताला जड़ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और आरोपी एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने साफ कहा जब तक आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं होती कर्मी आन्दोलित रहेगें। …

अयोध्या। प्रतापगढ़ जिले में लालगंज के एसडीएम द्वारा नायब नाजिर की पिटाई से मौत को लेकर सोमवार को यहां भी कर्मचारियों में आक्रोश रहा। सदर तहसील में ताला जड़ कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और आरोपी एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने साफ कहा जब तक आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं होती कर्मी आन्दोलित रहेगें।

सोमवार को दोपहर तहसील सदर में कर्मचारियों ने ताला बंद कर एसडीएम लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी बर्खास्तगी एवं  गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि प्रतापगढ़ जिले की तहसील लालगंज के नायब नाजिर सुनील शर्मा को एसडीएम लालगंज व तीन अज्ञात लोगों ने बर्बरता पूर्वक मारा। जिससे सुनील शर्मा की मृत्यु हो गई। इसी को लेकर सोमवार को यहां भी कर्मचारियों में आक्रोश छाप गया और वे तालाबंदी पर उतर आए।

प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, मंडलीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे, यूपी लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडे, स्टेनोग्राफर संघ हरिओम चौरसिया, डेनियल भारती, रंजीत सोनकर, राजाराम ,दिलीप कुमार सिंह गोमती प्रसाद पांडे, पृथ्वीराज पांडे, दीपमाला, रिचा सिंह, आनंद शंकर रहे। सभी कर्मचारियों ने गेट बंद कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से मांग की कि जब तक दोषी अधिकारियों को गिरफ्तार और बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक कार्य से सभी कर्मचारी विरत रहेंगे। अंत में मृतक नायब नाजिर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

पढ़ें-दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चली गोलियां, चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार