सीमा सुरक्षा बल का देश के लिए योगदान अविस्मरणीय: गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को बनाए रखने और राष्ट्रीय आपदाओं के दौरान नागरिकों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गहलोत सोमवार को यहां शहर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित बीएसएफ प्रशिक्षु …

बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को बनाए रखने और राष्ट्रीय आपदाओं के दौरान नागरिकों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गहलोत सोमवार को यहां शहर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित बीएसएफ प्रशिक्षु कांस्टेबलों के एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने देश की रक्षा, एकता व अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा के अलावा बीएसएफ ने राष्ट्रीय आपदाओं के दौरान नागरिकों की सेवा में अहम भूमिका अदा की है।

इसे भी पढ़ें-

कर्नाटक में ‘हलाल’ मांस विरोधी अभियान के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

 

 

संबंधित समाचार