बहराइच: छत से गिरकर सात साल के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बहराइच। दरगाह के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा निवासी एक बालक टूटे पतंग को पकड़ने के चक्कर में नीचे गिर गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलामअली पुरा निवासी विशाल गुप्ता उर्फ बड़काऊ के मकान के ऊपर से पतंग काटकर उड़ रही थी। पतंग को …
बहराइच। दरगाह के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा निवासी एक बालक टूटे पतंग को पकड़ने के चक्कर में नीचे गिर गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलामअली पुरा निवासी विशाल गुप्ता उर्फ बड़काऊ के मकान के ऊपर से पतंग काटकर उड़ रही थी। पतंग को देख विशाल का पुत्र परमीत (7) छत के छज्जे से पतंग पकड़ने का प्रयास करने लगा। तभी बालक नियंत्रण को बैठा और वह नीचे गिर गया।
परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के मुताबिक सिर में चोट अधिक लगने से खून बह रहा था। लखनऊ ले जाते समय बालक की मौत हो गई। इससे परिवारिजन रोने लगे।
पढ़ें- रायबरेली: सड़क के किनारे खड्ड में पड़ा मिला वृद्ध का शव, मचा कोहराम
