बरेली: चोरी की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ा
बरेली, अमृत विचार । रविवार को थाना कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उपनिरीक्षक शनिदेव चौधरी ने बताया कि रविवार रात वह पुलिस टीम के साथ चनेहटी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चनेहटी रेलवे क्रासिंग के …
बरेली, अमृत विचार । रविवार को थाना कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उपनिरीक्षक शनिदेव चौधरी ने बताया कि रविवार रात वह पुलिस टीम के साथ चनेहटी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चनेहटी रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक खड़ा है जिसके पास चाकू है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी की तो युवक चेतगौटिया की तरफ भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि कोई काम न मिलने की वजह से वह चोरी करने की फिराक में था। उसने अपना नाम ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम परगंवा थाना कैंट बताया है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर कथित रूप से भड़काऊ बयान देने पर मामला दर्ज
