लखीमपुर-खीरी: विद्यालय न आने वाले बच्चों का घर-घर जाकर होगा चिन्हांकन
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व्यापी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ श्रावस्ती जिले से किया । वहीं इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संविलियन विद्यालय सदर नगर क्षेत्र में किया गया। प्रदेश में यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत …
लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व्यापी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ श्रावस्ती जिले से किया । वहीं इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संविलियन विद्यालय सदर नगर क्षेत्र में किया गया। प्रदेश में यह अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के उद्बोधन के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देश पर एक महीने तक इस अभियान में घर-घर जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा और प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षण तथा अन्य निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों का नामांकन और इसी के साथ उनका ठहराव भी महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़े इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग लिया जाए। शिक्षक प्रयास करें कि शत-प्रतिशत बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित करें।
मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और विद्यालय के शिक्षण के माहौल की तारीफ की। उन्होंने शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की भी सराहना की और साथ ही समस्त शिक्षकों से अपील की कि परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता को बढ़ाकर उच्च शिखर तक ले जाने के लिए समस्त प्रयास किये जायें। कार्यक्रम में उत्कृष्ट बच्चों, शिक्षकों एवं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, सांसद खीरी प्रतिनिधि अमरीश सिंह, जिलाध्यक्ष भाजयुमो राम पाण्डेय, विपनीश कटियार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने नवीन नामांकन केंद्र का उद्घाटन किया और नवीन नामांकित बच्चों को किट प्रदान की। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
साथ ही अतिथियों और अधिकारियों ने नवीन नामांकित और पूर्व से नामांकित परिषदीय बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया जिसमें अतिथियों और बच्चों को सब्जी, पूरी और खीर परोसी गई। तत्पश्चात अतिथियों ने स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निरूपमा मौनी बाजपेई, मुन्ना लाल अवस्थी, जिला पंचायतराज अधिकारी शसौम्यशील सिंह, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला समन्वयक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नामांकन कैंप का हुआ आरंभ
अतिथियों ने नामांकन कैंप का फीता काटकर आरंभ किया। नए नामांकन वाले बच्चों से गपशप की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने बच्चों को कराया भोजन कार्यक्रम के बाद विधायक सदर योगेश वर्मा एवं डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को भोजन परोसा। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्कूल चलो रैली को विधायक व डीएम ने दिखाई हरी झंडी
विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गाे से होकर स्कूल चलो अभियान के लिए दस्तक दी। इस रैली का मुख्य आकर्षण परिषदीय स्कूलों का स्कूली बैंड रहा। इस रैली में बच्चे हाथों में स्कूल चलो अभियान जागरूकता तख्तियां थामे हुए नजर आए।
ऑपरेशन कायाकल्प में प्रथम प्रधान सम्मानित
ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर्स में सर्वश्रेष्ठ काम कराने वाले विद्यालयों के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने संविलियन विद्यालय पचपेड़ी के लिए प्रधान रमेश कुमार लोधी, संविलियन विद्यालय हौकना के लिए प्रधान बालकराम वर्मा, संविलियन विद्यालय रवही मुबारकपुर के लिए प्रधान राम दयाल, प्रा.वि. रतसिया के लिए प्रधान रमेश चंद्र चौरसिया प्रा.वि. करणपुर के लिए प्रधान बृजलाल, प्रा.वि. गणेशपुर प्रथम के लिए प्रधान संदीप कुमार वर्मा को सम्मानित किया।
मेधावी छात्रों, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
अतिथियों ने परिषदीय विद्यालयों के उत्कृष्ट व मेधावी छात्र किस्मत अली, सौम्या शुक्ला, अनुज कुमार, सोनाक्षी वर्मा, दामिनी राज, सुमित कुमार, अंकित कुमार, आलोक प्रकाश, प्रज्वल, श्यामवीर, आशिया व अनुपम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही शिक्षण गुणवत्ता के क्षेत्र में उप्रा विद्यालय कोटवा प्रधानाध्यापक पंकज वर्मा, बेहतरीन नामांकन के लिए संवि. विद्यालय मोहम्मदपुर अध्यापक पूनम सिंह तोमर व उप्रा विद्यालय नौसर गुलरिया अध्यापक अनुपमा मिश्रा, जागरूकता के लिए उप्रा विद्यालय चकपतियापुर अध्यापक सत्यपाल सिंह, उपस्थिति के क्षेत्र में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय उमरिया की मुग्धा त्रिवेदी एवं संविलियन विद्यालय बरोठा के प्रधानाध्यापक अनीसुरहमान अंसारी को सम्मानित किया।
नामांकित बच्चों का हुआ अभिनंदन, मिली खेल किट
उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सदर के लिए अर्पित, हर्षित, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन के लिए अनस खान, अंश प्रकाश, अनुज प्रकाश, वैष्णवी, प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद के लिए मनीष, आबान, दानिश एवं शीबा का नए छात्र के रूप में नामांकन हुआ। सभी नए नामांकित छात्रों को जनप्रतिनिधियों अफसरों ने खेल किट देकर उनका अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ें-
शाहजहांपुर: कोलाघाट पर बनाएं एक और पैंटून पुल, आवागमन हो सुलभ-जितिन प्रसाद
