उन्नाव: जिला अस्पताल का हाल-बेहाल, आरओ वाटर कूलर बंद होने से मरीज व तीमारदार परेशान
उन्नाव। जिला अस्पताल में समस्याओं का अंबार है। अस्पताल के अंदर तो जैसे तैसे सफाई हो जाती है। लेकिन परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। वहीं सीवर टैंक के ढक्कन खुले पडे है। जलभराव में पनप रहे मच्छर अस्पताल की पहचान बन चुके हैं। आरओ प्लांट के आसपास गंदगी फैली हुई है। जिसकी वजह से …
उन्नाव। जिला अस्पताल में समस्याओं का अंबार है। अस्पताल के अंदर तो जैसे तैसे सफाई हो जाती है। लेकिन परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। वहीं सीवर टैंक के ढक्कन खुले पडे है। जलभराव में पनप रहे मच्छर अस्पताल की पहचान बन चुके हैं। आरओ प्लांट के आसपास गंदगी फैली हुई है। जिसकी वजह से तीमारदारों को पानी की बोतल खरीदकर पीना पड रहा है।
जिला अस्पताल परिसर में गंदगी की वजह से नालियों में मच्छर पनप रहे हैं, जो संक्रामक रोगों को बढावा दे रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं स्वच्छ पेयजल के लिए लगा आरओ प्लांट लगाया गया था। उसके आसपास गंदगी फैली हुई है।
जिसकी वजह से लोगों को पानी की बोतल खरीदकर पीना पड रहा है। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने कहा कि अस्पताल की साफ सफाई बेहतर ढंग से कराई जा रही है। अगर कहीं गंदगी है तो उसे तत्काल साफ कराया जाएगा। मरीज व तीमारदारों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाता है।
यह भी पढ़ें; सीतापुर: दीवार के सहारे घर में घुसकर चोरों ने पार किया जेवर व नकदी समेत पांच लाख का माल
