बरेली: एमएलसी चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा को दी वोटरों को साधने की जिम्मेदारी
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा की निगाह रामपुर- बरेली स्थानीय प्राधिकरण सीट पर है। जिसको लेकर भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता जी जान से लगे हुए हैं। वह लगातार चुनाव को लेकर सक्रिय है। रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट पर हो रहे चुनाव में युवा मोर्चा …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा की निगाह रामपुर- बरेली स्थानीय प्राधिकरण सीट पर है। जिसको लेकर भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता जी जान से लगे हुए हैं। वह लगातार चुनाव को लेकर सक्रिय है।
रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी सीट पर हो रहे चुनाव में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को वोटरों को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को कार्यालय पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश राजपूत के नेतृत्व में प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह ने जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, सूरज राठौर जिला मीडिया प्रभारी, देवेंद्र तिवारी, आवंला जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय, आदेश प्रताप, मेघनाथ कठेरिया के साथ बैठक की और जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्रणा की। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को एक-एक ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बैठक बेनतीजा, भाकियू का धरना रहेगा जारी
