लखनऊ: निवेश का झांसा देकर विधवा से मां-बेटे ने की 10 लाख की जालसाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निवेश का झांसा देकर विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला निरुपता वर्मा से पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे ने 10 लाख रुपए की जालसाजी कर ली। निरुपमा ने आरोपी मां-बेटे सुमिता सिंह और वैभव प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए विभूतिखंड कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्र …

लखनऊ। निवेश का झांसा देकर विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली विधवा महिला निरुपता वर्मा से पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे ने 10 लाख रुपए की जालसाजी कर ली। निरुपमा ने आरोपी मां-बेटे सुमिता सिंह और वैभव प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले की जानकारी देते हुए विभूतिखंड कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि विनयखंड-2 निवासी निरुपमा वर्मा का रोहतास प्लूमेरिया सी-ब्लॉक में फ्लैट है। वर्ष 2019 में पति प्रदीप वर्मा की मौत के बाद वह अपनी दो बेटियों और सास के साथ रह रही हैं। ए ब्लॉक निवासी वैभव प्रताप सिंह व उसकी मां सुमिता सिंह ने निरुपमा को 25 हजार रुपए प्रति माह रिटर्न देने की बात कहकर निवेश के नाम पर 10 लाख रुपए का चेक लिया था।

चेक लेने के बाद आरोपी फ्लैट छोड़कर रोहतास प्रेसिडेन्सिया में जाकर रहने लगे। जब निरुपमा को पैसे नहीं मिले तो उसने वैभव के नए पते पर पहुंचकर बात की। सुमिता ने बताया कि चेक बाउंस हो गया था उनका खाता ही बंद था। निरुपमा ने पैसे लौटाने की बात कही तो दोनों ने धमकाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: एक चिंगारी से भड़की आग, 100 बीघा फसल जलकर हुई राख, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार