SRH vs LSG, IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से किया पराजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कप्तान लोकेश राहुल (65) और मध्य क्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (51) के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज आवेश खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 2022 आईपीएल के 12वें मैच में 12 रन से हरा दिया। लखनऊ …

मुंबई। कप्तान लोकेश राहुल (65) और मध्य क्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (51) के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज आवेश खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 2022 आईपीएल के 12वें मैच में 12 रन से हरा दिया। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और हैदराबाद को नौ विकेट पर 157 रन पर थाम लिया। जैसन होल्डर ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके।

लखनऊ की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ टीम की ये दूसरी जीत थी और अब ये टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ पांचवें नंबर पर आ गई हैं जबकि हैदराबाद को दूसरी हार मिली और ये टीम अंक तालिका में दसवें नंबर पर है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

सनराइजर्स हैदराबाद : 1 केन विलियमसन (कप्तान), 2 अभिषेक शर्मा, 3 राहुल त्रिपाठी, 4 निकोलस पूरन (विकेटकीपर), 5 एडन मारक्रम, 6 अब्दुल समद, 7 रोमारियो शेफ़र्ड , 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 उमरान मलिक 11 टी नटराजन।

लखनऊ सुपर जायंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), 2 क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), 3 मनीष पांडे, 4 एविन लुईस, 5 दीपक हुड्डा, 6 आयुष बदोनी, 7 क्रुणाल पंड्या, 8 जैसन होल्डर, 9 ऐंड्रयू टाय, 10 रवि बिश्ननोई, 11 आवेश खान।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पिता बेटे के लिए चीखता रहा, पुलिस जबरन गाड़ी में ठूंसकर ले गई कोतवाली

संबंधित समाचार