बहराइच: सीएम योगी को रिसीव करने के लिये दौड़ लगाने लगीं डीएम, वीडियो वायरल
बहराइच। इकौना के प्राथमिक विद्यालय जयचंद्र कटघरा में सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिलाधिकारी लगी हुई थीं। तभी मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर आने की सूचना मिली। देर न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल से हाइवे तक दौड़ लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश का मुखिया किसी जिले …
बहराइच। इकौना के प्राथमिक विद्यालय जयचंद्र कटघरा में सोमवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिलाधिकारी लगी हुई थीं। तभी मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर आने की सूचना मिली। देर न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल से हाइवे तक दौड़ लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रदेश का मुखिया किसी जिले में दौरे पर हो और अधिकारियों में कैसी भय होती है। यह मंगलवार को श्रावस्ती में आयोजित स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में देखने को मिला।
श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जयचंद्र कटघरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का समय सुबह 10 बजे था। विद्यालय में जिलाधिकारी समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। तभी हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने की सूचना जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को मिली।
ऐसे में मुख्यमंत्री को रिसीव करने में देर न हो, इसके लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने स्कूल से हाइवे तक दौड़ लगाई। इसके बाद वह अपने वाहन पर बैठी।
फिर जिलाधिकारी ने हेलीपैड स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री की अगुवानी की। जिलाधिकारी के लगभग 50 मीटर दौड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। लोग कहीं सीएम का भय तो कहीं डीएम की तारीफ करते दिख रहे हैं।
पढ़ें- अयोध्या: दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही डबल डेकर बस हाईवे पर पलटी, तीन की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
