बरेली: युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को समझाया, तो मिली जान से मारने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। करणी सेना के पदाधिकारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने एक युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को उन्होंने समझाने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। कहा है कि यदि वह इस केस में पड़ेगा …
बरेली, अमृत विचार। करणी सेना के पदाधिकारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने एक युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को उन्होंने समझाने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। कहा है कि यदि वह इस केस में पड़ेगा तो अच्छा नहीं होगा। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक लड़की को पड़ोस का ही रहने वाला एक लड़का काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह युवती का एक एमएमएस और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद युवती के पिता ने यह बात करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल को बताई। आरोप है कि जब राहुल ने आरेापी युवक से बात की तो उसने उन्हें धमका दिया। कहा कि यदि वह इस केस में पड़ा तो अच्छा नहीं होगा। आरोप तो यह भी है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
मंगलवार को पहुंचे एसएसपी कार्यालय
मामले के बाद मंगलवार को करणी सेना के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत कराया। साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने भी आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: डीडीपुरम में चला बीडीए का बुलडोजर
