लखनऊ: अवंती बाई महिला चिकित्सालय में डीएनबी कोर्स की हुई शुरुआत
लखनऊ। राजधानी के अवंती बाई (डफरिन) महिला चिकित्सालय में डीएनबी कोर्स की शुरुआत हो गई है, अस्पताल को एक सीट मिल गई है। राजधानी समेत प्रदेश के अस्पतालों को अपडेट करने के लिए डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड यानी कि डीएनबी कोर्स को शुरू किया जाना था, राजधानी के कई बड़े अस्पतालों में इस कोर्स को …
लखनऊ। राजधानी के अवंती बाई (डफरिन) महिला चिकित्सालय में डीएनबी कोर्स की शुरुआत हो गई है, अस्पताल को एक सीट मिल गई है। राजधानी समेत प्रदेश के अस्पतालों को अपडेट करने के लिए डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड यानी कि डीएनबी कोर्स को शुरू किया जाना था, राजधानी के कई बड़े अस्पतालों में इस कोर्स को शुरू करने की तैयारियां पहले ही की जा चुकी थी, डफरिन यानी कि अवंती बाई महिला अस्पताल ने भी इसके लिए आवेदन किया था।
लेकिन उस दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अवंती बाई महिला अस्पताल में स्त्री रोग के मामलों में कमी पाई गई थी,जिसकी वजह से डीएनबी की सीट नहीं मिल पाई थी, केवल डीजीओ की सीट मिली थी।
इस बार दोबारा से अप्लाई करने के बाद एक सीट डीएनबी तथा 4 सीट डीजीओ की डफरिन अस्पताल को मिली है। अब यहां पर भी डीएनबी की पढ़ाई होगी।
अवंती बाई महिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीमा श्रीवास्तव के मुताबिक साल 2019 में अस्पताल की तरफ से डीएनबी कोर्स लिए अप्लाई किया गया था, लेकिन उस दौरान हमें मंजूरी नहीं मिल पाई थी। एक बार फिर अप्लाई किया गया है,जिसके बाद साल 2021-22 में डीएनबी कोर्स की मंजूरी मिल गई है।
पढ़ें- IPL 2022 : लखनऊ सुपरजाइंट्स के मैच विनर आवेश खान ने बताया, कैस उन्होंने योजना पर किया काम
