विपक्षी दलों की मंशा, कहा- पाकिस्तान की सेना ‘विदेशी साजिश’ के दावे पर अपना रुख स्पष्ट करे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी दल पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान तहरीके-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के उस दावे पर सेना से अपना रूख्य स्पष्ट करने की मांग की है जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने विपक्ष की ओर से लाये गये …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी दल पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान तहरीके-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के उस दावे पर सेना से अपना रूख्य स्पष्ट करने की मांग की है जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने विपक्ष की ओर से लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी एजेंडे का हिस्सा बताया है।

विपक्षी दलों ने न्यायपालिका और सेना का ध्यान नेशनल एसेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी की ओर भी आकर्षित किया है, जिन्होंने इमरान खान नीत पीटीआई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके समर्थन में मतदान करने वाले 197 सदस्यों को देशद्रोही भी कहा है।

संबंधित समाचार