टीआरएस के पूर्व विधायक बिक्षमैय्या गौड़ भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद/नयी दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पूर्व विधायक बिक्षमैय्या गौड़ मंगलवार को नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गौड़ पार्टी के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग और प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पूर्व विधायक गौड़, जो अलेयर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, …

हैदराबाद/नयी दिल्ली। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पूर्व विधायक बिक्षमैय्या गौड़ मंगलवार को नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गौड़ पार्टी के तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग और प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पूर्व विधायक गौड़, जो अलेयर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, 2018 में टीआरएस में शामिल होने से पहले कांग्रेस के साथ थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि, टीआरएस नेतृत्व के कुछ ताकतों ने उन्हें लोगों से दूर रखने की साजिश रची थी।

इसे भी पढ़ें-

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

 

संबंधित समाचार