पीलीभीत: सार्वजनिक स्थानों पर रही नजर, तलाशे गए संदिग्ध
पीलीभीत, अमृत विचार। एसपी के आदेश पर जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना और चौकी प्रभारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर जाकर चेकिंग की। संदिग्धता मिलने पर पूछताछ की गई। संतोषजनक जबाव मिलने पर नाम पता नोट कर छोड़ा गया। सड़कों पर सुरक्षा का एहसास और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वाक थ्रू …
पीलीभीत, अमृत विचार। एसपी के आदेश पर जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना और चौकी प्रभारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर जाकर चेकिंग की। संदिग्धता मिलने पर पूछताछ की गई। संतोषजनक जबाव मिलने पर नाम पता नोट कर छोड़ा गया।
सड़कों पर सुरक्षा का एहसास और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वाक थ्रू अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सुबह तड़के पुलिस मंदिर, पार्क और स्कूलों में तैनात होकर शोहदों व अपराधियों पर सख्ती कर रही है।
मंगलवार को भी पुलिस की ड्यूटी रही। छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीम भी भीड़ के बीच निगरानी करती रही। इसी के साथ पूर्व में हुई लूट की घटनाओं को देखते हुए दिन में दस से दो बजे तक संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को सर्च अभियान चला। पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैट्रोलिंग कर बैंक, एटीएम, गैस एजेंसी, पैट्रोल पंप, जनसेवा केंद्र समेत अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चेक किया।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: आईपीएल पर सट्टेबाजी करते छह दबोचे, भेजा जेल
