प्रयागराज: चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयगाराज जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र का पांडेयपुर गांव सोमवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार हमलावरों ने जियाई का पूरा गांव निवासी आशीष की पीठ पर गोलीमार कर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। वहीं, परिजन आशीष को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों …

प्रयागराज। यूपी के प्रयगाराज जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र का पांडेयपुर गांव सोमवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार हमलावरों ने जियाई का पूरा गांव निवासी आशीष की पीठ पर गोलीमार कर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। वहीं, परिजन आशीष को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी के घर से तमंचा और कारतूस बरामद हुई।

मृतक के पिता पीएसी में है सूबेदार

जानकारी के मुताबिक सरायइनायत थाना क्षेत्र के जियाई का पूरा गांव निवासी बाबू चन्द यादव पीएसी में सूबेदार के पद पर कार्यरत है। इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ में है। गांव के राजेश त्रिपाठी के परिवार से इनके परिवार की कुछ अनबन हाल में सम्पन्न हुये प्रधानी चुनाव से शुरु हुई थी। बाबू चन्द का छोटा लड़का आशीष यादव उम्र लगभग 23-वर्ष इस समय बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था।

सोमवार की रात लगभग आठ वह किसी काम से पांडेयपुर चौराहे पर आया था। वह चाय की दुकान पर खड़ा था कि तभी पीछे से आए हमलावरों ने उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगाने के बाद आशीष जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।

इसी दौरान आशीष का बड़ा भाई आलोक उधर से ट्रैक्टर लेकर गुजारा तो देखा वहां भीड़ लगी है, पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। गोली लगाने के बाद सड़क पर तड़प रहे भाई आशीष को लेकर, आलोक स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी तो वह मौके से फरार मिले। घर पर ताला लगा हुआ था। वहीं पुलिस जब ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई तो उसे तमंचा और कारतूस मिला। अभी तक की जांच में मामला प्रधानी चुनाव की रंजिश का लग रहा है। हालांकि, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान संतोष यादव समेत 11 लोगों को नामजद कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:-BGMI के प्लेयर्स को लगा झटका, Krafton ने 66,233 अकाउंट किए बैन

संबंधित समाचार