मुरादाबाद : दहेज में नहीं मिली बाइक, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब विवाहिता का भाई आरोपी ससुरालियों से बातचीत करने आया तो उसे भी पूरे गांव के सामने बेइज्जत किया गया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक …
मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब विवाहिता का भाई आरोपी ससुरालियों से बातचीत करने आया तो उसे भी पूरे गांव के सामने बेइज्जत किया गया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दी थी। अब इसी शिकायत के आधार पर कटघर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
तालाब वाली मस्जिद के पास पीरजादा में रहने वाली पीड़िता मुमताज जहां ने पुलिस में शिकायत दी है। बताया कि उसका निकाह खुर्शीद अहमद के साथ हुआ है। निकाह के वक्त उसके परिजनों ने खुर्शीद की लगभग सभी मांगे पूरी कर दी थी। लेकिन अब खुर्शीद और उसके परिवार के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे हैं। वहीं उसके मना करने पर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि इसी क्रम में 30 मार्च की दोपहर उसके शौहर ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। वहीं जब उसका भाई मोहम्मद अजहर ससुराल वालों से बातचीत के लिए आया तो उसे भी आरोपियों ने गांव के लोगों के सामने बेइज्जत किया। उस समय तो रिश्तेदारों ने फैसला कराने का अश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने टेलीफोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : सब्जी के ठेले में क्रेन ने मारी टक्कर, वेंडर की मौत
