गाजियाबाद में 10 अवैध कट किये जायेंगे बंद, जाम और हादसे से मिलेगी निजात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले के लगने वाले जाम और हादसों से लोगों को अब निजात मिलने वाली है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से हापुड़ चुंगी तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जीडीए इसके लिए तैयारी कर रहा है। गाजियाबाद प्राधिकरण ने प्लान तैयार किया है कि इस मार्ग …

गाजियाबाद। जिले के लगने वाले जाम और हादसों से लोगों को अब निजात मिलने वाली है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से हापुड़ चुंगी तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जीडीए इसके लिए तैयारी कर रहा है।

गाजियाबाद प्राधिकरण ने प्लान तैयार किया है कि इस मार्ग के 10 अवैध कट को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा यातायात की रफ्तार सुचारू रखने के लिए पांच यू-टर्न का निर्माण भी किया जाएगा। 15 अप्रैल को चुनाव आचार संहिता हटने के बाद जीडीए कार्य का बजट तैयार करेगा। वहीं इससे हादसों से भी राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि इन्हीं कट्स के कारण शहर में बहुतायत में हादसे देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : दहेज में नहीं मिली बाइक, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

संबंधित समाचार